Breaking News

विधान परिषद मद से बने कर्मचारी संघ भवन का किया गया उद्घाटन

विधान परिषद मद से बने कर्मचारी संघ भवन का किया गया उद्घाटन

सुपर फास्ट टाइम्स संवाददाता

सासाराम (रोहतास) सासाराम प्रखंड परिसर में विधान परिषद मद से बने सामुदायिक भवन, कर्मचारी संघ भवन का उद्धघाटन विधान पार्षद निवेदिता सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। प्रखंड के सभी कर्मचारियों ने श्रीमति निवेदिता सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
श्रीमति सिंह ने कहा कि हमेशा से मेरा प्रयास रहता है कि मेरे मद का राशि हमेशा सार्वजनिक स्थानों पर हो तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले मेरी सोच रहती है। आज जो कुछ भी हूं आप सभी के आशिर्वाद से ही हूं।
यहां परिसर में कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए कोई भवन नही था। प्रखंड विकास पदाधिकारी से भवन की अच्छे से रख रखाव के लिए आग्रह किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह ने कहा कि विकाश और विश्वास का दूसरा नाम है निवेदिता सिंह। वे हमेशा विकाश के लिए प्रयास में लगी रहती है। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी, अंचलाधिकारी सुधीर ओमकार, सुनील सिंह, राजीव सिंह, कमलेश सिन्हा, प्रभाकर तिवारी, अमित राठौर, मनोज सिंह, उमंग सिंह, संजीव सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, रविशंकर तिवारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

Travel Guide: माना गांव, उत्तराखंड – भारत का पहला गांव जहां मिलती है अदृश्य सरस्वती नदी की झलक

घूमने के शौकीन लोगों के लिए अपने देश भारत में कई जगहें मौजूद हैं। भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *