Breaking News

ब्राम्पटन में चली गोलियां, Rohit Godara और Goldy Brar गैंग ने ली जिम्मेदारी

Brampton में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार से जुड़े गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ब्राम्पटन स्थित एक घर पर गोलीबारी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग विपेन चौसर नामक व्यक्ति के घर पर की गई, जिसे गैंग ने अपने दुश्मनों का समर्थक बताया है।

गैंग की ओर से जारी संदेश में इस हमले को “चेतावनी” बताया गया है। पोस्ट में खुले तौर पर धमकी दी गई कि यदि संबंधित व्यक्ति ने अपनी गतिविधियां नहीं बदलीं, तो अगली बार हमला और गंभीर हो सकता है।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि जो कोई भी उनके विरोधियों का समर्थन करेगा, उसे भी इसी तरह के अंजाम का सामना करना पड़ेगा। इस बयान के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

फिलहाल, कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

About SFT-ADMIN

Check Also

इस्लामाबाद टॉक्स से पहले बढ़ी सरगर्मी, US विमान की लैंडिंग से हलचल तेज; चीन ने सख्त संदेश दिया

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित “इस्लामाबाद 2.0” वार्ता से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *