Breaking News

एसडीएम सेवराई से मिला पीड़ित, पत्रावली दिलाने का मिला आश्वासन अगले गुरुवार तक मूल फाइल मिलने का भरोसा, अब प्रशासन की परीक्षा

Oplus_131072
गाजीपुर। तहसील सेवराई में मूल्य वाद संख्या T202214290700500 (सरस्वती देवी बनाम रामाधार, मौज शाहपुर) की रहस्यमय ढंग से गायब मूल पत्रावली का मामला अब उपजिलाधिकारी सेवराई तक पहुंच गया है।
सोमवार को पीड़ित अरुण कुमार ने उपजिलाधिकारी सेवराई से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और तहसील स्तर पर चल रही अनियमितताओं से अवगत कराया। पीड़ित ने बताया कि कई महीनों से न्यायालय के चक्कर काटने के बावजूद मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे वाद की सुनवाई प्रभावित हो रही है।
पीड़ित की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद एसडीएम सेवराई ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं प्रकरण की जांच कराएंगे। उन्होंने पीड़ित से कहा कि अगले गुरुवार को पुनः उपस्थित हों, तब तक संबंधित मूल पत्रावली खोजकर उपलब्ध करा दी जाएगी और पीड़ित के साथ न्याय किया जाएगा।
एसडीएम के आश्वासन के बाद पीड़ित को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या प्रशासन इस रहस्यमय ढंग से गायब हुई पत्रावली को वास्तव में खोज पाएगा या फिर पीड़ित को यूं ही तहसील के चक्कर काटने पड़ेंगे।
अब सबकी निगाहें अगले गुरुवार पर टिकी हैं, जब यह स्पष्ट होगा कि प्रशासनिक आश्वासन कागजों तक सीमित रहता है या पीड़ित को वास्तव में न्याय की राह मिलती है।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

कुशीनगर में पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ा, दो मासूम बेटियों की मां प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी

कुशीनगर/दुदही। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक वार्ड में बुधवार तड़के उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *