Breaking News

जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा, 9 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी।

नई दिल्लीः दिल्ली-राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में एक ओर जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं, बिहार और पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी संभावना है।

 

यहां पर चलेंगी 70 किमी की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को बिहार में और उत्तरी कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भी भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के जैसलमेर में दर्ज किया गया।

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में 

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जैसलमेर में 46 और बीकानेर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 20 अप्रैल के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बाड़मेर में भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फलौदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चूरू और चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पिलानी में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोटा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और बनस्थली (टोंक) और भीलवाड़ा दोनों में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ज़्यादा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानीय इलाकों में इस समय लू चलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 19-21 अप्रैल के आसपास तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

यूपी के मौसम का ताजा हाल

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार 18 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। 20 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, 18, 19 और 20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, जालौन समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों में होगी गर्मी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में रात के दौरान गर्मी और उमस महसूस हो सकती है।

About SFT-ADMIN

Check Also

हेलिकॉप्टर बनाम ट्रेकिंग: Kedarnath Temple यात्रा के लिए कौन सा तरीका रहेगा सबसे अच्छा

हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र धाम Kedarnath Temple के दर्शन करने पहुंचते हैं। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *