Breaking News

कानपुर दक्षिण में KDA की नई आवासीय योजना: 300 बीघा जमीन पर मिलेंगे आवासीय भूखंड, केडीए बोर्ड बैठक में होगी अंतिम मुहर

 

केडीए मुख्यालय में 14 फरवरी को होगी बोर्ड मीटिंग।

शहर में आवासीय किल्लत को दूर करने के लिए केडीए चकेरी में उचटी आवासीय योजना लाएगा। लगभाग 300 बीघा जमीन पर आवासीय भूखंड उपलब्ध होंगे। 14 फरवरी को होने वाली केडीए की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे।

.

न्यू कानपुर सिटी का लेआउट बैठक में अधिकारी न्यू कानपुर सिटी का लेआउट भी रखेंगे। जिस पर मुहर लगने के बाद 2 महीने में कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा जाएगा। अधिकारियों ने बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड बैठक में बिनगवां योजना को पूरी तरह से रद करने पर भी सहमति बन सकती है।

मोतीझील स्थित केडीए मुख्यालय।

40 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई केडीए ने 28 साल पहले कल्याणपुर-सिंहपुर और मैनावती मार्ग के आसपास न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने का खाका खींचा था पर बाद में योजना ठप हो गई थी। दो साल पहले केडीए ने दोबारा इस योजना को विकसित करने के प्रयास शुरू किए।

इस परियोजना का दायरा सात गांव से घटाकर सिंहपुर कछार, गंगपुर चकबदा, हिंदूपुर सहित चार गांव में ही सीमित कर लिया गया। योजना के लिए विकास प्राधिकरण ने काश्तकारों से करीब 40 हेक्टेयर जमीन खरीदी है।

जमीन बेचने के लिए सहमत नहीं केडीए के अधिकारियों के मुताबिक कुछ काश्तकार जमीन बेचने के लिए सहमत नहीं हो रहे हैं। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने शासन के जरिये ऐसे काश्तकारों की जमीन अर्जित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव शासन से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद पिछले महीने एडीएम लैंड और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव के पेजों पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने पर शासन ने 10 दिन पहले इस पर आपत्ति जताई थी। इस कमी को दूर करते हुए दोबारा प्रस्ताव भेज दिया गया।

About SFT-ADMIN

Check Also

LPG को लेकर सरकार अलर्ट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच उत्पादन 10% बढ़ाने का फैसला

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के बीच Narendra Modi की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *