Breaking News

होली से पहले मथुरा में बड़ा गांजा तस्करी प्रयास विफल: छाता पुलिस ने अर्टिगा कार से 9.8 किलो गांजा बरामद किया, एक तस्कर गिरफ्तार

 

मथुरा में होली से पहले गांजे की तस्करी के प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। छाता थाना पुलिस ने एक अर्टिगा कार से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया है।

 

छाता थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने जलालपुर के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार को रोका गया। कार की तलाशी में एक सफेद बोरे में 9 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार से गांजा तस्करी के आरोप में वृंदावन के मथुरा गेट निवासी बिलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार होली के त्योहार को देखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है। इसलिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

About SFT-ADMIN

Check Also

सड़क की खुदाई से बिगड़ी वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था, PWD ठेकेदार पर दर्ज हुई FIR

वाराणसी में पांडेयपुर से सारनाथ जाने वाले प्रमुख मार्ग पर अचानक सड़क की खुदाई किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *