Breaking News

इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कीम के तहत निधि जारी करने में देरी पर लखनऊ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और केंद्र से जवाब तलब किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कीम (ICPS) के तहत निधि जारी होने में देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है। कोर्ट ने अपने आदेश में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अप्रैल से शुरू हुए वित्त वर्ष की आंशिक निधि अक्टूबर में जारी की गई।

 

न्यायालय ने सवाल उठाया कि इस तरह से हो रही देरी से बाल गृह के बच्चों की जरूरतों को समय समय से कैसे पूरा किया जा सकेगा और न्यायालय ने यह भी कहा है कि क्या यह रवैया बच्चों के हितों से समझौता नहीं है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश वर्ष 2008 में अनूप गुप्ता द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। यह याचिका बाल गृहों के बच्चों के हितों से संबंधित है।

About SFT-ADMIN

Check Also

सड़क की खुदाई से बिगड़ी वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था, PWD ठेकेदार पर दर्ज हुई FIR

वाराणसी में पांडेयपुर से सारनाथ जाने वाले प्रमुख मार्ग पर अचानक सड़क की खुदाई किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *