ब्यूरो कुशीनगर
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने गांव, कस्बा, बाजार, बस स्टैण्ड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला एवं बालिकाओं के साथ चौपाल का आयोजन किया।
इस अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी अधिकार और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पम्पलेट के माध्यम से प्रदान कर उन्हें सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने पर जोर दिया गया। अभियान में महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में जोड़कर उनके आत्मविश्वास और सुरक्षा को बढ़ाने का प्रयास किया गया।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और हर महिला व बालिका तक सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुँचाना इसका लक्ष्य है।
Super Fast Times
