Breaking News

हरपुर माफी सोभा छपरा में भीषण आगजनी: विधायक विवेकानंद पाण्डेय पहुंचे मौके पर, पीड़ितों को दी तात्कालिक सहायता

!
सुपर फास्ट टाइम्स ब्यूरो अनिल यादव


कुशीनगर जनपद के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर माफी में हुई आगजनी की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घटना में श्री सीताराम गोंड एवं श्री पिंटू गोंड के घर जलकर राख हो गए, जिससे परिवारों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने तात्कालिक सहायता के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि पीड़ित परिवार अपनी प्राथमिक जरूरतों को पूरा कर सकें।
इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने एवं उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर पूर्व मंडल महामंत्री फतेह बहादुर दुबे सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

मिशन शक्ति 5.0: कुशीनगर की पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के लिए लेकर आई सुरक्षा और सशक्तिकरण की मिसाल”

“ ब्यूरो कुशीनगर कुशीनगर: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *