Breaking News

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और एकजुटता पर जोर


गाज़ीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की मासिक बैठक जिले में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को खुलकर रखा, जिस पर नेतृत्व ने ध्यान देते हुए समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिला अध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने आपसी संवाद और समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठन तभी आगे बढ़ेगा जब सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर काम करेंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में संतोष कुमार पाण्डेय, तौकीर खान, अभिषेक मधुकर, सत्यप्रकाश तिवारी, अंकित दुबे, रामप्रवेश शर्मा, रुदल सिंह, गगन सिंह और शशिकांत जायसवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

नेत्रहीन महिला की पीड़ा ने खोली प्रशासन की आंखें? वार्ड नंबर 5 में आज़ादी के 75 साल बाद भी नहीं है आने-जाने का रास्ता”

हाटा सुकरौली कुशीनगर कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *