Breaking News

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की चेतावनी, यात्रा टालें; भारतीय नागरिक जल्द छोड़ें देश

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा की योजना बना रहे लोगों से फिलहाल यात्रा स्थगित करने और वहां मौजूद भारतीयों से उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी है।

दूतावास ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान की सुरक्षा स्थिति अधिक संवेदनशील हुई है। ऐसे में जिन भारतीय नागरिकों का ईरान जाना आवश्यक नहीं है, वे हालात सामान्य होने तक अपनी यात्रा टाल दें। वहीं, जो लोग पहले से ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का उपयोग कर अस्थायी रूप से देश से बाहर निकलने पर विचार करने को कहा गया है।

जो भारतीय फिलहाल ईरान में ही रह रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों, विशेषकर दक्षिणी तटीय क्षेत्रों, से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल अपना पंजीकरण कराने और आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए जारी होने वाले अपडेट पर नियमित नजर रखने का आग्रह किया है।

About SFT-ADMIN

Check Also

शी जिनपिंग के दौरे से भारत-चीन संबंधों में आएगा बदलाव? BRICS में कई मुद्दों पर बनेगी बात

भारत में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *