Nuwan Thushara इन दिनों कानूनी विवाद के चलते मुश्किल में हैं, जिससे उनका Indian Premier League 2026 में खेलना अधर में लटक गया है। उन्होंने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने पर Sri Lanka Cricket के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दरअसल, विदेशी खिलाड़ियों को IPL में हिस्सा लेने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से NOC लेना अनिवार्य होता है। तुषारा को 2024 और 2025 सीजन में यह अनुमति मिल चुकी थी और वे Royal Challengers Bengaluru के लिए खेल चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें फिटनेस मानकों का हवाला देते हुए NOC देने से इनकार कर दिया गया।
तुषारा का कहना है कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 को खत्म हो चुका है और वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं, इसलिए नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं लेना चाहते। उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड पहले ही संकेत दे चुका था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं चुना जाएगा। ऐसे में NOC न देना उनके साथ अन्याय है।
उन्होंने कोर्ट में यह भी दलील दी कि अगर उन्हें समय पर NOC नहीं मिला तो Royal Challengers Bengaluru उन्हें IPL 2026 के लिए रिप्लेस कर सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक और करियर दोनों स्तर पर नुकसान होगा।
वहीं Sri Lanka Cricket ने साफ कर दिया है कि वह तुषारा की याचिका का विरोध करेगा। इस मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को तय की गई है।
Super Fast Times
