Breaking News

रोड बनी ऊंची, पानी गया गांव में” — हरपुर माफी के सोभा छपरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, बीमारी फैलने का डर

Oplus_131072
कुशीनगर। ग्राम पंचायत हरपुर माफी के टोला सोभा छपरा में पहली ही बारिश के बाद मुख्य आरसीसी सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क को ऊंचा बना दिया गया, लेकिन जल निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार छोटी नहर से काली मंदिर तक नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण बारिश का पानी गांव में जमा हो रहा है। पानी निकलने का कोई उचित मार्ग नहीं होने से मुख्य सड़क और आसपास के हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जमा पानी से लोगों के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित रोड विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन विभागीय मोबाइल नंबर बंद मिला।

ग्रामीण विजय यादव, शिव कुमार यादव, अनिल यादव, राजू यादव, जय नारायण गोंड एवं उपेंद्र कुमार ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

About News Desk

✍️ Zafar Ahmad editor-in-chief Super fast times prayagraj

Check Also

किशोरी की मौत में नया मोड़: पिता की तहरीर पर दो नामजद, गांव में तनाव

गाजीपुर: करंडा थाना क्षेत्र के कटरियां गांव में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *