Breaking News

होर्मुज के पास तनावपूर्ण हालात, ईरान के IRGC ने दो जहाजों को रोका—एक भारत जा रहा था

ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मालवाहक जहाजों को जब्त कर लिया है। इन जहाजों में एक ऐसा जहाज भी शामिल बताया जा रहा है जो भारत के गुजरात की ओर जा रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब्त किए गए जहाजों की पहचान MSC-FRANCESCA और EPAMINONDAS के रूप में हुई है। शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक EPAMINONDAS दुबई के जबल अली पोर्ट से भारत की ओर रवाना हुआ था। इसी वजह से इस घटना का असर भारत के व्यापारिक और ऊर्जा मार्गों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

IRGC ने दावा किया है कि इन जहाजों ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें रोका गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में जहाजों को बिना स्पष्ट चेतावनी के रोका गया।

ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है और कूटनीतिक वार्ता भी ठप पड़ी हुई है। ऐसे में इस नई घटना ने क्षेत्रीय हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल और व्यापार मार्गों में से एक है। यहां से गुजरने वाले जहाज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा संभालते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की सैन्य या सुरक्षा कार्रवाई का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ सकता है।

ब्रिटिश समुद्री एजेंसियों के मुताबिक कुछ मामलों में जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं, हालांकि किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो वैश्विक तेल सप्लाई और समुद्री व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर विवाद गहराया, चीन के खुलासे और इंजीनियरों के दावे से बढ़ी हलचल

ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने के बीच चीन को लेकर बड़ा दावा सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *