Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित आइकॉनिक फिल्म ने बनाई थी खास पहचान, इन 7 डायलॉग्स ने बटोरी थी सुर्खियां।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मनमोहन सिंह प्रभावी राजनीतिक सफर के साथ देश के कई आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते थे। मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को नया आकार दिया था। उनके कई फैसले देश के लिए कारगर साबित हुए। दो बार भारत के प्रधानमंत्री चुने गए मनमोहन सिंह के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है। इस फिल्म का नाम ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है। इसमें अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई थी, वहीं अक्षय खन्ना उनके एक करीबी संजय बारू के रोल में थे। संजय बारू की किताब पर ही ये फिल्म आधारित भी थी।

 

फिल्म को लेकर हुआ था विवाद

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर काफी बज रहा। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई। उस वक्त विपक्ष ने बैठी कांग्रेस ने इसकी रिलीज पर आपत्ती जाहिर की थी। कहा गया था कि इस फिल्म के जरिये उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर ये भी कहा गया कि चुनावी मौसम के बीच आ रही ये फिल्म लोगों के फैसले को प्रभावित कर सकती है। तमाम विवादों के बाद भी फिल्म रिलीज हुई और इसके कई डायलॉग काफी चर्चा में रहे। इनमें से सात डायलॉग्स हम आपके लिए लाए हैं, जिन्होंने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के पॉपुलर डायलॉग्स

  1. मुझे तो डॉक्टर साहेब भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है। पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए।
  2. महाभारत में दो परिवार थे। इंडिया में तो एक ही है।
  3. 100 करोड़ की आबादी वाले देश को कुछ गिने-चुने लोग चलाते हैं। ये देश की कहानी लिखते हैं।
  4. न्यूक्लियर डील की लड़ाई हमारे लिए पानीपत की लड़ाई से भी बड़ी थी।
  5. पूरे दिल्ली के दरबार में एक ही तो खबर थी कि डॉक्टर साहेब को कब कुर्सी से हटाएंगे और कब पार्टी राहुल जी का अभिषेक करेगी।
  6. मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए। मुझे अपने काम से मतलब है। क्योंकि मेरे लिए देश पहले आता है।
  7. ‘मैं इस्तीफा देना चाहता हूं।’ एक के बाद एक करप्शन स्कैंडल। इस माहौल में राहुल कैसे टेकओवर कर सकता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

Aditya Dhar का बड़ा रिएक्शन, ‘Dhurandhar 2’ की सफलता के बीच Prabhas की तारीफ

फिल्म ‘Dhurandhar 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच इसके निर्देशक Aditya Dhar चर्चा में हैं। हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *