Breaking News

बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए 9 संदिग्ध दोपहिया वाहन, स्प्लेंडर और पैशन प्रो भी शामिल

फिरोजाबाद में पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यातायात पुलिस टीम ने 29 मई को बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध स्थिति में मिले 9 दोपहिया वाहनों को सीज किया।

 

जब्त किए गए वाहनों में 5 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल काले रंग की हैं। इनमें से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं थी। एक लाल रंग की पैशन प्रो और एक लाल रंग की कावासाकी भी जब्त की गई। इसके अलावा दो काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बिना नंबर प्लेट के मिलीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों में प्रयुक्त वाहनों की पहचान करना है। इससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगवाएं। साथ ही सभी जरूरी कागजात अपने पास रखें। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दी जाए। बिना नंबर प्लेट और कागजात के वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

About SFT-ADMIN

Check Also

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *