Kritika Kamra इन दिनों अपनी हालिया सफलता को लेकर चर्चा में हैं। Matka King में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब एक्ट्रेस को एक नया बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका जल्द ही निर्देशक Pushan Mukherjee की नई फीचर फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘डम्बेल’ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जून से शुरू हो सकती है।
इस प्रोजेक्ट में कृतिका लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी के अनुसार फिल्म में उनका किरदार अब तक निभाए गए रोल्स से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण होगा। बताया जा रहा है कि इस भूमिका में इमोशनल और फिजिकल दोनों तरह की तैयारी की जरूरत है।
सूत्रों के मुताबिक कृतिका ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वह इस नए रोल के लिए खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुटी हुई हैं।
वहीं मटका किंग की बात करें तो इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। सीरीज में कृतिका के अलावा Vijay Varma, Sai Tamhankar, Jamie Lever और Gulshan Grover भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
Super Fast Times
