कुशीनगर जनपद के हरपुर माफी क्षेत्र में बृहस्पतिवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार रामसूरत साहनी (लगभग 60 वर्ष) निवासी विजयपुर सियरहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
वहीं मोटरसाइकिल चालक पिंकल तिवारी, पुत्र योगेंद्र तिवारी, निवासी विजयपुर लाल टोला, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं—क्या रफ्तार पर नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन ही ऐसी घटनाओं को रोक सकता है?
Super Fast Times