Breaking News

संजू सैमसन की सेंचुरी से चमकी पारी, चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े में 207 रन बनाए

आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस शानदार पारी के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सैमसन ने 101 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी सेंचुरी पारी की आखिरी गेंद पर पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी आईपीएल में 5 शतक दर्ज हैं।

रिकॉर्ड की दौड़ में सैमसन
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सैमसन अब भी विराट कोहली (8 शतक), जोस बटलर (7 शतक) और क्रिस गेल से पीछे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार उन्हें इस सूची में ऊपर ले जा रहा है।

यह सैमसन के आईपीएल करियर की 179वीं पारी थी, जिसमें उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि एक समय ऐसा लग रहा था कि उनका शतक पूरा नहीं हो पाएगा, क्योंकि 17वें से 18वें ओवर के बीच उन्हें बहुत कम गेंदें खेलने को मिलीं। लेकिन आखिरी ओवरों में उन्होंने शानदार स्ट्राइक रोटेशन और आक्रामक बल्लेबाजी से सेंचुरी पूरी कर ली।

बाउंड्री की बरसात
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस पारी में कुल 12 छक्के और 19 चौके लगाए, जिससे 148 रन केवल बाउंड्री से आए। अकेले सैमसन ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के जड़े।

अंतिम तीन ओवरों में चेन्नई के बल्लेबाजों ने तेज रफ्तार से रन बटोरे और आखिरी 18 गेंदों में 43 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *