Breaking News

अहमदाबाद में बदला इतिहास, गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में एक नया इतिहास रच दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह पहली बार हुआ है जब गुजरात ने पंजाब को मात दी है।

टूर्नामेंट के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही और कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने 53 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। बटलर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि डेब्यू कर रहे निशांत सिंधू भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

एक छोर संभाले साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन की अहम पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। यह इस सीजन उनका तीसरा अर्धशतक रहा।

इससे पहले गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और गुजरात की जीत की मजबूत नींव रखी।

आखिरी ओवरों में मैच रोमांचक हो गया, लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 40 रन बनाए और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि अहमदाबाद में पंजाब के खिलाफ जीत का सूखा भी खत्म कर दिया।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *