Breaking News

RCB को लग सकता है झटका! लखनऊ के खिलाफ कोहली के खेलने पर संशय

विराट कोहली की फिटनेस को लेकर मैच से पहले सस्पेंस बना हुआ है। आज आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी, लेकिन कोहली की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली को पिछले मुकाबले के बाद एड़ी में चोट की आशंका जताई जा रही है। 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, जिससे उनकी चोट की अटकलें तेज हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि कोहली दर्द में दिखे और उनके पैर में पट्टी भी नजर आई, साथ ही वे फिजियो की निगरानी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस पर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टीम की ओर से अब तक कोहली की चोट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में मैच से पहले यह देखना अहम होगा कि वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक शानदार फॉर्म में रही है और टीम इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।

About SFT-ADMIN

Check Also

DPL 2026: कप्तान सार्थक रंजन ने खेली विस्फोटक पारी, 64 रन बनाकर टीम को दिलाई मजबूत शुरुआत

Sarthak Ranjan DPL 2026 Team: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *