Breaking News

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इतने खिलाड़ियों ने T20 में संभाली कप्तानी

Mumbai Indians Captains: मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन स्लो ओवर की रेट की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा था। जब बैन लगा, तब मुंबई पिछले सीजन के अपने सारे मैच खेल चुकी थी। ऐसे में अब उनका बैन आईपीएल 2025 में लागू होगा। हार्दिक ने इस बात का भी खुलासा किया है कि पहले मैच में उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं, अब तक मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कौन-कौन से खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं।

 

मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक 9 खिलाड़ी कर चुके कप्तानी 

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में अभी तक कुल 9 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। खास बात ये है कि सूर्यकुमार यादव भी पहले एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें मुंबई को जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस के लिए T20 में अभी तक रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक, ड्वेन ब्रावो और सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर चुके हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई जीत चुकी है पांच खिताब

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैचों में रोहित शर्मा ने कप्तानी की है। उन्होंने टीम के लिए 163 मैचों में कमान संभाली, जिसमें से 91 में मुंबई को जीत मिली और 68 में हार का सामना करना पड़ा। रोहित इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 55 मैचों में कप्तानी की थी।

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कप्तानी करने वाले सभी प्लेयर्स: 

    • रोहित शर्मा- 163 मैच

 

    • सचिन तेंदुलकर- 55 मैच

 

    • हरभजन सिंह- 30 मैच

 

    • हार्दिक पांड्या- 14 मैच

 

    • कीरोन पोलार्ड- 9 मैच

 

    • रिकी पोंटिंग- 6 मैच

 

    • शॉन पोलॉक- 4 मैच

 

    • ड्वेन ब्रावो- एक मैच

 

    • सूर्यकुमार यादव- एक मैच

 

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या ने संभाली थी। तब मुंबई की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। तब टीम ने सिर्फ चार मैच ही जीते थे और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। मुंबई आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है और उसका अपना फैन बेस है। इसी सीजन उनकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।

About SFT-ADMIN

Check Also

Kinnaur Kailash 2026: दिल्ली से किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारी, Registration, Route और Trekking की डिटेल

Kinnaur Kailash Yatra 2026: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त देश के अलग-अलग शिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *