Breaking News

Royal Challengers Bengaluru की जीत में चमके Virat Kohli-Devdutt Padikkal, Sai Sudharsan की सेंचुरी रही बेकार

Royal Challengers Bengaluru ने Gujarat Titans को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह टीम की इस सीजन में पांचवीं जीत रही, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें Sai Sudharsan की 58 गेंदों में 100 रनों की शानदार शतकीय पारी का अहम योगदान रहा, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन इसके बाद Virat Kohli और Devdutt Padikkal ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने मिलकर 59 गेंदों में 115 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। पडिक्कल ने सिर्फ 27 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली और एक बार फिर ऑरेंज कैप हासिल कर ली।

एक समय RCB ने 1 विकेट पर 141 रन बना लिए थे, लेकिन बीच में 16 गेंदों के भीतर 4 विकेट गिरने से मैच में रोमांच बढ़ गया। हालांकि, Krunal Pandya और टिम डेविड ने सूझबूझ से खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। पांड्या ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि डेविड नाबाद लौटे।

RCB ने 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

About SFT-ADMIN

Check Also

DPL 2026: कप्तान सार्थक रंजन ने खेली विस्फोटक पारी, 64 रन बनाकर टीम को दिलाई मजबूत शुरुआत

Sarthak Ranjan DPL 2026 Team: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *