Breaking News

द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी चुनने पर काव्या मारन ने तोड़ी चुप्पी

द हंड्रेड लीग 2026 के दौरान सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने पर फ्रेंचाइजी की सह-मालिक काव्या मारन से सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने के फैसले के पीछे क्या वजह थी।

एक मीडिया बातचीत में काव्या मारन ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी अपने पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्क्वाड से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन के दौरान कई पहलुओं को ध्यान में रखा गया और टीम अपने संयोजन से खुश है।

मार्च 2026 में हुए द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को लगभग 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.45 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इसके बाद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी गई। वहीं पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने अपने साथ जोड़ा।

द हंड्रेड 2026 का आयोजन 21 जुलाई से शुरू हुआ है और फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चार टीमों में आईपीएल फ्रेंचाइजी समूहों की हिस्सेदारी भी शामिल है।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *