Breaking News

भारत में BBL की ऐतिहासिक एंट्री, जानिए कब और किस मैदान पर होगा पहला मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) पहली बार भारत में अपने मुकाबले का आयोजन करने जा रही है। यह फैसला लीग के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले BBL का कोई भी मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर नहीं खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में घोषणा की कि BBL 2026-27 सीजन का उद्घाटन मुकाबला भारत में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लीग की वैश्विक पहुंच बढ़ाना और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को BBL का लाइव अनुभव देना है।

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत में बिग बैश लीग का पहला मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगी।

क्यों खास है यह मुकाबला?

यह पहली बार होगा जब बिग बैश लीग का कोई आधिकारिक मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर आयोजित किया जाएगा। लीग प्रबंधन का मानना है कि भारत में मैच आयोजित करने से नए दर्शकों तक पहुंच बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BBL की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

2011 में हुई थी BBL की शुरुआत

बिग बैश लीग की शुरुआत 2011 में हुई थी और अब तक इसके 15 सीजन खेले जा चुके हैं। लीग की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स है, जिसने अब तक 6 बार खिताब अपने नाम किया है। टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराकर अपना छठा खिताब जीता था।

पर्थ स्कॉर्चर्स के अलावा सिडनी सिक्सर्स तीन बार और ब्रिसबेन हीट दो बार BBL चैंपियन बन चुकी हैं।

भारत में BBL के पहले मुकाबले के आयोजन से क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि यह कदम भविष्य में अन्य अंतरराष्ट्रीय टी20 लीगों के लिए भी नए अवसर खोल सकता है।

About SFT-ADMIN

Check Also

अंपायर के निर्णय पर जताया विरोध, पाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *